फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रंग लाया भागीरथी प्रयास, पुल के नीचे पहुंची राप्ती की धारा; सड़क निर्माण की कवायद तेज

यूपी के श्रावस्ती में सिसवारा घाट के पास तटबंध बनाकर राप्ती की धारा को पुल के नीचे लाया गया है। अब यहां पर बारिश से पहले सड़क बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। यहां पर राप्ती की धारा पुल से करीब 200 मीटर दूर चली गई थी। इससे आवागमन में बाधा हो रही थी। राप्ती की धारा पुनः लौटने पर गिलौला से मुख्यालय भिनगा अब लगभग सीधा जुड़ चुका है। सिसवारा घाट पर 51 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। यहां करीब एक किमी लंबा, सात मीटर चौड़ा और चार मीटर ऊंचा तटबंध बनाया गया है। तटबंध के सहारे अस्थाई रूप से लोगों का आवागमन बहाल हो गया है। अब कार्यदायी संस्था पुल के एक तरफ 1500 मीटर तो दूसरी तरफ 500 मीटर एप्रोच बनाने में जुट गई है। कार्यदायी संस्था सेतु निर्माण निगम के अवर अभियंता भगवान सिंह का कहना है कि एप्रोच का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बरसात पूर्व कार्य पूरा करके पुल पर आवागमन बहाल करा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें