यूपी के श्रावस्ती में सोनवा के हुसैनपुर खुरुहुरी निवासी सुधीर तिवारी शुक्रवार शाम से लापता है। उसकी साइकिल शनिवार को मुख्य सरयू नहर के किनारे पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोर के सहयोग से युवक की नहर में तलाश करा रही है। हुसैनपुर खुरुहूरी निवासी दद्दू तिवारी सोनवा थाने में फालवर है। जिसकी ड्यूटी मौजूदा समय प्रयागराज कुंभ में लगी हुई है। उसका पुत्र सुधीर तिवारी (18) शुक्रवार शाम घर से साइकिल लेकर निकला था। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुराग न मिलने पर परिजनों ने इसकी जानकारी दद्दू तिवारी को दिया। सूचना के बाद दद्दू प्रयागराज से शनिवार सुबह वापस घर लौटा। तलाश के दौरान सुधीर की दिकौली मोड़ के पास सरयू मुख्य नहर के वॉटरफाल के निकट नहर की पटरी पर पड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने युवक के नहर में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से युवक की नहर में तलाश करा रही है।