श्रावस्ती में इकौना क्षेत्र के ग्राम सलवारिया रानी कुंडा निवासी संतोष यादव के घर सोमवार रात खाना बन रहा था। इसी समय अचानक गैस सिलेंडर की पाइप फटने से आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे घर में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मंगलवार यानी आज घर में मुंडन संस्कार एवं बुधवार को भोज कार्यक्रम आयोजित होना था। इसकी तैयारी की गई थी। आग की चपेट में आने से सबकुछ जलकर राख हो गया।