फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: सरस मेले में महिलाओं के हुनर का प्रदर्शन, झाड़ू से जैकेट तक के लगाए स्टॉल

शामली के वीवी पीजी कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 के दूसरे दिन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने झाड़ू, साबुन-सर्फ, फिनायल, लकड़ी के सामान, कान्हा की वेशभूषा, सजावटी कपड़े, ऊन के झूमर और जैकेट समेत विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए। मेले में उत्पादों की अच्छी बिक्री हुई। स्टॉल संचालिकाओं ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ऋण लेकर उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया और अब आत्मनिर्भर बन रही हैं। विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं से उनके कारोबार की जानकारी ली और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने शामली की महिलाओं द्वारा दो लाख से अधिक तिरंगे तैयार किए जाने को जनपद के लिए गर्व की बात बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें