शामली में सहारनपुर मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती महिला 64 वर्षीय प्रेमो की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया। मरीजों ने इलाज में लापरवाही और बिना बताए ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई क मांग कीक। ग्रामीणों ने निजी अस्पताल पर धरना दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा निवासी प्रेमो को परिजनों 15 सितंबर को भर्ती कराया था। परिजनों ने महिला को हृदय संबंधी परेशानी हो रही थी। चिकित्सकों ने सोमवार रात को महिला का ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने उन्हें बिना बताए उनकी मौजूदगी के बिना ही ऑपरेशन कर दिया। मृतका के पुत्र हरेंद्र ने बताया कि वह उस समय घर गया था। उसके पास अस्पताल से फोन कर उसे जल्दी पहुंचने के लिए कहा गया। जब वह अस्पताल पहुंचा तो बताया कि उसकी मां की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण व परिजन अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए धरना दिया। ग्रामीणों के हंगामे प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।