फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली के कैराना में गंगा दशहरे पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में किया स्नान

शामली में गंगा दशहरे के अवसर पर यूपी और हरियाणा के हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के पवित्र जल में स्नान किया और परिवार की सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की तथा ब्राह्मणों को दान दक्षिणा दी। बृहस्पतिवार को गंगा दशहरे के अवसर पर सुबह 5 बजे से ही यमुना तट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के पवित्रजल में स्नान करने के साथ ही सूर्य को अघर्य अर्पण किया। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करने के साथ ही ब्राह्मणों को वस्त्र अनुष्ठान आदि भेंट किए। यमुना तट पर खेल खिलौनों और प्रसाद की दुकान लगी थी जिसमें जमकर खरीदारी की गई। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर प्राइवेट गोताखोरों के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें