फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आह्वान, गौ हत्यारों का समर्थन करने वालों को वोट न दें

शामली में जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एमएस फॉर्म में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गौ संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से गौहत्या का समर्थन करने वालों और गौ हत्यारों को संरक्षण देने वाले व्यक्तियों को वोट न देने का आह्वान किया। अपने संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि गौ सेवा और गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति तथा सनातन परंपरा का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से गौ माता की रक्षा के लिए जागरूक रहने और समाज में इस विषय पर जनचेतना फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में पहुंचने पर श्रद्धालुओं और आयोजकों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को सुना और गौ संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें