फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: एक महीने से खराब हैंडपंप, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Aug 2026 05:10 PM IST

शामली जनपद के बिडौली सादात में सरकारी हैंडपंप करीब एक महीने से खराब पड़ा है। हैंडपंप का बोर नीचे खिसक जाने के कारण उसके नीचे बाल्टी तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे मोहल्ले के लोगों को पानी भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने खराब हैंडपंप के सामने प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग की। कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप खराब होने की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया। महिलाओं ने भी पूर्व में वीडियो के माध्यम से अपनी नाराजगी जताई थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। जल्द ठीक कराने का आश्वासन ग्रामीण कामिल, नूरदीन, नदीम, हाफिज इनाम, आदिल, कम्बर और सरवर ने हैंडपंप को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की। ग्राम सचिव नवीन कुमार ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की जानकारी मिली है। जल्द ही इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें