झिंझाना स्थित पटनी परतापुर टोल पर बस को रोककर टोल की मांग की गई। इस दौरान विवाद होने पर भाकियू महिला की ब्लॉक अध्यक्ष लता चौधरी की पिटाई की गई। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया है। कैराना में शुक्रवार को हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में शामिल होकर लौट रही बस में सवार भाकियू महिला की ब्लॉक अध्यक्ष लता चौधरी के साथ महिला समेत चार टोलकर्मियों ने मारपीट की। अभद्रता करते हुए मोबाइल छीनने की कोशिश की। आरोप है कि टोलकर्मियों ने महिला को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।