आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार स्थित सदाशिव मंदिर से पांच दिन पहले चोरी हुई भगवान शिव की पीतल की मूर्ति ईख के खेत से बरामद हो गई। मूर्ति को मिट्टी में दबाया हुआ था। मूर्ति को विधि विधान के साथ मंदिर में स्थापित करा दिया गया। मूर्ति चोरी होने पर श्रद्धालुओं में रोष था। सोमवार सुबह लोगों ने पुलिस के साथ मंदिर के आसपास के खेतों में कांबिंग की। मंदिर से करीब 500 मीटर दूर स्थित गन्ने के खेत से मूर्ति बरामद हो गई।