फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बिजली विभाग के खिलाफ संघर्ष: 31वें दिन भी जारी रहा धरना

शामली के ऊन में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं पर लगाए गए जुर्माने और दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर शहीद भगत सिंह युवा समिति का धरना सोमवार को लगातार 31वें दिन भी तहसील कार्यालय परिसर में जारी रहा। नगर पंचायत ऊन के सभासद भी धरने पर पहुंचे और समिति के आंदोलन को समर्थन दिया। धरने में शामिल किसानों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन को एक माह से अधिक हो गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। जब तक विभाग मुकदमे और जुर्माने के नोटिस वापस नहीं लेता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। समिति पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर बिजली विभाग ने पूर्व में हुए समझौते के अनुरूप कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में जितेंद्र, अमित कुमार, प्रदीप भार्गव, दीपक, प्रद्युम्न मित्तल, सुरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, जयवीर सिंह, जितेंद्र वर्मा, धीरज चौधरी (सभासद), मनोज कुमार, इंद्रपाल, पोलू, यशपाल, अरविंद, राजेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें