शामली जनपद के बाबरी गांव में रामलीला आयोजन की परंपरा के तहत झंडा जुलूस बड़े धूमधाम से निकाला गया। समिति के सदस्यों द्वारा निकाले गए इस झंडा जुलूस की शुरुआत गांव के मुख्य बाजार से हुई, जो झंडा चौक, वाल्मीकि बस्ती, पाल धर्मशाला, होली चौक और मोहल्ला कुरेशियान होते हुए पुनः झंडा चौक पर सम्पन्न हुआ। जुलूस में ग्रामीणों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष विवेक मित्तल, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, प्रबंधक रजनीश सैनी सहित समिति के अन्य सदस्य और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। रामलीला का विधिवत शुभारंभ जल्द ही किया जाएगा।