हिंदू रक्षा दल और अन्य संगठनों के लोग हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए बनत गांव से कैराना के लिए रवाना हुए। मगर बीच रास्ते में ही उन्हें पुलिस ने रोक दिया। यती परमात्मानंद गिरी ने कहा कि कैराना सांसद इकरा हसन ने कुछ दिन पूर्व कहा था कि सड़कों पर नमाज अदा करेंगे। हिंदू संगठनों के लोगों ने कहा था कि वे कैराना में आकर हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। आज कैराना में हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए जा रहे थे, मगर पुलिस ने उन्हें विभिन्न चेकपोस्ट पर रोक लिया। कैराना में हर हाल में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।