शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपनी मां के साथ बृहस्पतिवार को शामली किसी काम से आई थी। दोपहर के समय दोनों घर जाने के लिए अड्डे पर खड़ी थीं। उसी समय गांव बहावड़ी निवासी अजय ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। मां ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। चोट लगने से महिला घायल हो गई और उसके कान का कुंडल गिरकर गुम हो गया। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने आरोपी अजय को काबड़ौत पुल के निकट से मुठभेड़ में पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी पर पूर्व में करीब छह मुकदमे दर्ज हैं।