फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: माता-पिता की सलामती की मन्नत लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले निशु और जतिन

माता-पिता की सलामती और सुख-शांति की कामना के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले दो श्रद्धालुओं ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हरियाणा के पानीपत निवासी 14 वर्षीय जतिन माता-पिता की सलामती की मन्नत लेकर कांवड़ लेकर शामली पहुंचा। मासूम कांवड़िए को देखकर लोगों ने उसका स्वागत किया और उसकी आस्था की सराहना की। इसी तरह जींद जिले के सफीदों निवासी निशु देशवाल भी माता-पिता की सुख-शांति और दीर्घायु की कामना को लेकर कांवड़ लेकर निकली हैं। निशु ने कहा कि माता-पिता से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है। उनकी खुशी और सलामती के लिए वह कांवड़ यात्रा कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें