दिल्ली- देहरादून हाईवे पर भाजू गांव में कट की मांग को लेकर किसानों का चला आ रहा धरना रविवार को 100 वें दिन में प्रवेश कर गया। इस मौके पर धरनास्थल पर किसानों ने हवन कर मृतक किसान को श्रद्धांजलि दी। आयोजित पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाजू कट से शामली, मुजफ्फरनगर और आसपास के लोगों को फायदा होगा। सरकार किसानों की मांग को नहीं सुन रही है। परीक्षा की घड़ी है, धरने को जारी रखें।