हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए डीजे की धुन पर शिवभक्ति में लीन नजर आए। कांवड़ियों के साथ उनके परिजन भी उन्हें लेने पहुंचे। डीजे पर बज रहे भोलेनाथ के भजनों पर कांवड़िए झूमते हुए अपने घरों की ओर रवाना हुए। इस दौरान वातावरण भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ियों के स्वागत के लिए रास्ते में जगह-जगह लोग मौजूद रहे।