मेरठ-करनाल हाईवे पर कावड़ मार्ग से हरियाणा के कवड़िये अपनी कावड़ लेकर देर रात तक निकलते रहे। वहीं शहर में डाक कांवड़ और झांकी कांवड़ निकालने का सिलसिला जारी रहा। डाक कांवड़ और आकर्षक झांकियों को देखने के लिए शहर के मुजफ्फरनगर रोड, शिव चौक और बनत में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।