फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: शामली में निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ पदयात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

शामली में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के संदेश के साथ ‘हर घर तिरंगा’ पदयात्रा निकाली गई। प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने संयुक्त रूप से वीवी इंटर कॉलेज से पदयात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा वर्मा मार्केट, शिव चौक और भिक्की मोड़ होते हुए विश्वकर्मा पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन ने देशभक्ति के नारे लगाए। मोहित बेनीवाल ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करता है। यात्रा में एमएलसी वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष रामजी लाल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें