फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: विद्युत विभाग के खिलाफ ऊन 36वें दिन भी डटे रहे किसान

शामली के ऊन में विभाग के द्वारा किये गए मुकदमे व जुर्माने को लेकर शहीद भगत सिंह युवा समिति के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर 36वें दिन शनिवार के दिन भी धरना जारी रखा। भमेडी, रसाना,बझेडी के गांवों के किसानों ने पहुंच कर धरने में समर्थन किया। अनिल चौधरी ने कहा कि विधुत विभाग द्वारा समझौता करने के बाद मुकदमा करना व किसानों पर जुर्माना के नोटिस भेजना गलत है ।पुलिस द्वारा किसानों पर मुकदमा दर्ज कर एकतरफा कार्यवाही की हैं जो किसानों के साथ अन्याय है।विधुत विभाग के जेई व एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी गई हैं उन पर भी मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। धरने पर बैठे शहीद भगत सिंह समिति के कार्यकर्ताओं ने कहा जब तक विद्युत विभाग समझौते के अनुसार मुकदमे व जुर्माने के नोटिस वापस नहीं लेता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें