फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: माता-पिता की सेहत और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर कांवड़ लाए शिवभक्त

माता-पिता के अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर गांव डेरा भागीरथ निवासी अजय आदित्य और सूरज अपने साथियों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले। दोनों तीन जुलाई को घर से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे और चार जुलाई को गंगाजल लेकर कांवड़ के साथ झिंझाना पहुंचे। शिवभक्तों ने बताया कि उन्होंने माता-पिता के अच्छे स्वास्थ्य, भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर कांवड़ उठाई है। कांवड़ लेकर झिंझाना पहुंचने पर परिवार के लोग भी शिवभक्तों का स्वागत करने के लिए पहुंचे। शिवभक्तों ने आस्था और उत्साह के साथ अपनी यात्रा पूरी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें