फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में देवी उमराकौर कॉलेज बनत बना विजेता

शामली जनपद के बनत स्थित देवी उमराकौर इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने योगासन करते हुए शरीर के लचीलेपन का कमाल दिखाया। इसमें देवी उमराकौर कॉलेज के छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता अब मंडल स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे। सोमवार को आयोजित योगासन प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल सिंह राणा ने फीता काटकर किया। निर्णायक मंडल में अतुल वर्मा, कपिल पंवार, प्रमोद कुमार व अंकित पंवार रहे। प्रतियोगिता में देवी उमराकौर बनत प्रथम, मुरली मनोहर इंटर कॉलेज इस्सोपुर द्वितीय व तृतीय वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली के छात्र-छात्राओं का चयन मंडल स्तर के लिए हुआ। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई सोनी ने किया। प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए मंडल स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर कॉलेज व जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें