फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल

शनिवार देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि पानीपत की ओर से गोतस्कर आ रहे हैं, जिस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ रामड़ा बाईपास के निकट चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पानीपत की ओर से आ रही संदिग्ध बाइक व स्कूटी को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी पुलिस टीम फायरिंग करते हुए रामडा रोड पर भाग निकले। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें शानू उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला आलकलां कैराना पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके पास से कारतूस, बाइक, पशु कटान के उपकरण व लगभग दस किलोग्राम मांस बरामद किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें