फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सीएमओ कार्यालय का बाबू 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

डिंपल सिरोही Updated Thu, 30 Oct 2025 03:22 PM IST

शामली में सीएमओ कार्यालय में बाबू राकेश कुमार को एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। लखनऊ निवासी राकेश कुमार की सीएमओ कार्यालय में स्टोर कीपर के पद पर मूल तैनाती है। इसके अलावा राकेश कुमार चिकित्सा प्रतिपूर्ति और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने का कार्य भी देखते हैं। शामली के झिंझाना रोड निवासी आशीष कुमार ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत की थी कि उनके दादा राजस्व विभाग में कार्यरत थे। उनके निधन के बाद उनका मृत्यु प्रमाण पत्र का सत्यापन के लिए राकेश कुमार ने 25 हजार रुपये रिश्वत में मांगे। इस शिकायत पर बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम ने राकेश कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम आदर्श मंडी थाने पर आरोपी राकेश से पूछताछ कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें