फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: ट्रक से यूरिया के 200 बोरे लूटने के आरोप में सभापति का बेटा गिरफ्तार

पीसीएफ केंद्र जसाला से हथछोया बी पैक्स समिति के यूरिया खाद के बोरे लादकर जा रहे ट्रक से रास्ते में ऊन बाईपास के पास 200 बोरे जबरदस्ती उतार लिए गए। बुधवार रात इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर प्रशासन में खलबली मच गई। इस मामले में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता मुकेश कुमार की तरफ से ऊन चौकी पर बी पैक्स समिति हथछोया की सभापति शीला देवी के पुत्र देवेंद्र कुमार के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सभापति के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें