फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बेटी की मन्नत पूरी होने पर हरिद्वार से कांवड़ लाए बिट्टू, पूरामहादेव में किया जलाभिषेक

शामली जनपद में बीनपुर निवासी बिट्टू कुमार ने पुत्री की प्राप्ति की मन्नत पूरी होने पर हरिद्वार से कांवड़ उठाई। कांवड़ लेकर वह पूरामहादेव पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद वापस लौटते समय चौसाना स्थित कांवड़ सेवा शिविर में ठहरे। बिट्टू कुमार ने बताया कि उन्होंने पुत्री की प्राप्ति के लिए भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की और पूरामहादेव पहुंचकर जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के प्रति आस्था और मन्नत पूरी होने की खुशी में उन्होंने यह कांवड़ यात्रा की है। जलाभिषेक के बाद अब वह कांवड़ लेकर वापस अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें