गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में एक युवती के साथ दवा लेकर लौटते समय मारपीट की घटना सामने आई है। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।