शामली जनपद के झिंझाना क्षेत्र के गांव लव्वा दाउदपुर गांव के जंगल में गन्ने के खेत से शनिवार की सुबह संरक्षित पशु के अवशेष मिले। घटना की जानकारी मिलते ही शिवसेना, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और चौसाना-थानाभवन मार्ग पर जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 24 घंटे के अंदर खुलासा नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली कि ईख के खेत में संरक्षित पशु के अवशेष पड़े हैं। वध करके अवशेषों को डाला गया है। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अवशेषों को कब्जे में लेकर पशुपालन विभाग की टीम के सहयोग से जांच को भिजवाया गया।