फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में हनुमान चालीसा पाठ करने जा रहे हिंदू संगठनों के लोगों को पुलिस ने रोका

शामली के कैराना में बनत गांव से हिंदू संगठनों के लोग हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए कैराना के लिए रवाना हुए। मगर बीच रास्ते में ही उन्हें पुलिस ने रोक दिया। हिंदू संगठन से जुड़े यती परमात्मानंद गिरी ने कहा कि कैराना सांसद इकरा हसन ने कुछ दिन पूर्व कहा था कि सड़कों पर नमाज करेंगे। हिंदू संगठनों के लोगों ने कहा था कि वे कैराना में आकर हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। आज कैराना में हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए जा रहे थे मगर पुलिस ने उन्हें विभिन्न चैक पोस्ट पर रोक लिया है। कहा कि कैराना में हर हाल में हनुमान चालीसा पाठ पढ़ा जाएगा। कहा कि जहां भी जायेंगे हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। कहा कि जल्द ही कैराना के लिए रवाना होंगे। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से कैराना में पुलिस तैनात कर दी गई है। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि हर हाल में हनुमान चालीसा पाठ होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें