पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आईएसआई के एजेंट नोमान को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत श्रीनगर भेजने की तैयारी में थे। उसके मोबाइल की व्हाट्सएप चैट से पता चला है कि उसे सेना से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी श्रीनगर से भेजने के निर्देश दिए गए थे। बदले में उसे हर सूचना के लिए ज्यादा पैसे देने और 'मालामाल' कर देने का लालच दिया जा रहा था।