उत्तर प्रदेश के कैराना से सांसद इकरा हसन शुक्रवार को धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचीं। यहां उन्होंने किसानों से बात करते हुए कहा कि सरकार से जवाब मांगों कि आखिर क्यों नहीं हो रहा गन्ना भुगतान। उन्होंने बिना नाम लिए जयंत चाैधरी की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिन्हें आपने सत्ता में बैठाया, वो सरकार में हैं। उनसे पूछिए कि आपका वोट लेकर जो सत्ता के नजदीक बैठे हैं, आपकी समस्याओं का समाधान कराना उनका दायित्व है। मैं विपक्ष में हूं, मैं आपके साथ यहां आकर ही बैठ सकती हूं।