फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: एकादशी पर श्याम प्रेमियों की पदयात्रा, हाथ से रथ खींचकर बाबा खाटू श्याम मंदिर में चढ़ाया निशान

शामली के झिंझाना में एकादशी के पावन अवसर पर कस्बा झिंझाना में श्याम प्रेमियों में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने हाथ से रथ खींचते हुए शामली स्थित नवनिर्मित बाबा खाटू श्याम मंदिर तक भव्य पदयात्रा निकाली और वहां विधि-विधान के साथ निशान चढ़ाया। मंगलवार दोपहर बाद श्याम प्रेमी भजन-कीर्तन करते हुए, नाचते-गाते झिंझाना से शामली के लिए पैदल रवाना हुए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्री श्याम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस धार्मिक यात्रा में आशु शर्मा, बॉबी शर्मा, अमित शर्मा, सुशील बिंदल, राहुल कश्यप, उत्तम सैनी, राहुल गोयल, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी शामिल रहे। विशेष बात यह रही कि महिलाओं और बालिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ पदयात्रा में सहभागी बनीं। श्याम प्रेमी बीबी शर्मा ने बताया कि एकादशी के दिन बाबा खाटू श्याम के दर्शन और निशान चढ़ाने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण और सफल रहा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश भी गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें