फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में सामान के रुपये मांगने पर दुकान संचालक समेत चार को घायल किया, थाने में दी तहरीर

डिंपल सिरोही Updated Mon, 12 May 2025 01:00 PM IST

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित किरयाना की दुकान से समान खरीदने के बाद दुकान संचालक द्वारा रुपये मांगने पर एक 12 से अधिक युवकों ने दुकानदार सहित चार लोग को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिकित्सक ने गंभीर हालत के चलते घायलों को रेफर कर दिया है। दुकान संचालक के भतीजे ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी सिद्दार्थ शर्मा ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर उसके चाचा विनीत शर्मा ने परचून की दुकान कर रखी है और परचून की दुकान की बराबर में ही उसके चाचा विवेक शर्मा का होटल है। पीड़ित के अनुसार रविवार देर शाम बाइक सवार तीन युवक किरयाना की दुकान पर पहुंचे और समान खरीदा। आरोप है कि दुकान संचालक विनीत शर्मा के द्वारा समान के रुपये मांगने पर उक्त युवकों ने रुपये देने से इंकार करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी और फोन कर पांच से छह बाइकों पर एक दर्जन से अधिक अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है उक्त युवकों ने लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से दुकान संचालक विनीत शर्मा पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे होटल संचालक विवेक शर्मा, सूरज और तुषार को भी आरोपी युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में विनीत शर्मा,विवेक शर्मा,तुषार और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि उक्त युवक कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों ने सीएचसी पहुंचकर अपना डॉक्टरी परीक्षण कराया,जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सक ने घायलों को रेफर कर दिया है। किरयाना दुकान संचालक के भतीजे सिद्धार्थ ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें