शामली जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास परिषद की ओर से पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह शहर के एक विवाह मंडप में आयोजित किया गया। जिसमें चीन के साथ 1962, 1965 और पाकिस्तान के साथ 1971, कारगिल में 1999 एवं पुलवामा, विश्वयुद्ध में शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। 15 नारियों को दो हजार रुपये की चेक देकर आर्थिक सहायता दी गई। बुधवार को शहर के दिल्ली रोड एक विवाह मंडप में पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए पेेंशन,चिकित्सा शिविर आयोजित किए। पूर्व सैनिकों एवं उनकी वीर नारियों पेंशन से संबंधित प्रार्थनापत्र लिए गए। उनके स्वास्थय की जांच करकरे दवाई वितरित की गई। बतौर मुख्य अतिथि के रुप में मेरठ से आए ब्रिगेडियर सुमित कोहली ने कहा कि सैनिक देश की आन बान शान का प्रतीक है। उनके द्वारा देश और सीमाएं सुरक्षित है। शहीद सैनिकों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान हर देशवासियों का कर्तव्य हैं। पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिक स्तर पर निस्तारण करने के लिए आश्वासन दिया। मद्य निदेष विभाग के आलोक कुमार ने पूर्व सैनिकों को शराब न पीने के लिए जागरूक किया गया। समारोह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कमान अधिकारी मेरठ से आए कर्नल सतविंद्र सिंह, कर्नल एके सिंह मेरठ ने चीन के साथ 1962-65, और पाकिस्तान के साथ 1971 में 36 शहीद सैनिकों के परिवार, 1999 में कारगिल युद्ध मेें वीरता पुरस्कार से 50 सैनिकों और पुलवामा के दो शहीद परिजनों, वीर नारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मेरठ से कमान अधिकारी कर्नल एके सिंह, मुजफ्फरनगर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजीव सिंह, जिला सैनिक परिषद सहारनपुर कर्नल विवेक सिंह बिंद्रा, डेंटल सर्जन लेपिटनेट कर्नल नितिन यादव, बागपत जिला सैनिक कल्याण परिषद के मेजर संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सैनिक बोर्ड परिषद के उपनिदेशक ब्रिगेडियर अतुल कुमार का संदेश पढ़कर सुनाया गया।