फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शामली के शिव चौक पर राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड के लिए रुके शहरवासियों के कदम

डिंपल सिरोही Updated Thu, 15 Aug 2024 11:07 AM IST

अमर उजाला के अभिनय अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत सुबह 10 बजे शामली के मैन रोड स्थित शिव चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान के लिए लोगों के कदम रुक गए। सभी ने राष्ट्रगान में भाग लेकर पल को एतिहासिक बनाया। देश की सुरक्षा व अखंडता के लिए बलिदान होने वाले वीरों का स्मरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। अमर उजाला और थानाभवन विधायक अशरफ अली खान द्वारा मां तुझे प्रणाम के तहत आजादी का उत्सव मनाया गया। विधायक ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को हमें नहीं भूलना चाहिए। शहीदों के बताए मार्ग पर चलकर देश सेवा करनी चाहिए। इस दौरान विधायक अशरफ अली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनश्याम दास गर्ग, रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली, अजय बाबू शर्मा, व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, डॉ. विक्रांत जावला, डॉ. विजय कौशिक, मुबारक, गय्यूर अली, विकास धीमान आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें