फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शामली के इंदिरा गांधी मैमोरियल इंटर काॅलेज सींगरा में बाल दिवस पर बच्चों ने काटा केक

शामली के झिंझाना के इंदिरा गांधी मैमोरियल इंटर कॉलेज सींगरा में गुरुवार को बाल दिवस पर कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य जय करण अंसल ने सभी बच्चों को बाल दिवस व गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं दी। नेहरू जयंती पर न उन्हें सिर्फ उनके महान कार्यों के लिए याद कर श्रद्धांजलि दी बल्कि बच्चों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए बच्चों को उनके सर्वांगीण विकास और धार्मिक कार्यों के लिए मार्गदर्शन किया। बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़कर अच्छे संस्कार लेने का संकल्प करने के लिए प्रेरित किया। जिससे वे सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सके। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य विजय कुमार अंसल व समस्त विद्यालय स्टाफ ने भी बच्चों को अपने समाज और देश के प्रति जिम्मेदारियों के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के बारे में बताया। इस अवसर पर बच्चों ने केक काटकर जयंती को हर्षोल्लास से मनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें