फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शामली में पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी गोली लगने से घायल, मुजफ्फरनगर का निवासी है आदिल

जलालाबाद में सोमवार की सुबह गंगोह तितरो मार्ग स्थित अहमदपुर पुलिया के निकट पुलिस व चोर के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से चोरी का आरोपी मुजफ्फरनगर के सरवट का रहने वाला आदिल घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में थानाभवन, जलालाबाद क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बदमाश की निशानदेही पर एक पिकअप और चोरी का माल बरामद किया गया। आरोपी ने कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। घायल को थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें