फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर एक लाख का इनामी बदमाश फैसल ढेर

शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव भोगी माजरा में गुरुवार देर शाम पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश फैसल मारा गया, जबकि पुलिस का एक सिपाही दीपक गोली लगने से घायल हो गया। फैसल पर हत्या, लूट और अन्य गंभीर धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज थे।

जानकारी के अनुसार, झिंझाना पुलिस व एसओजी की टीम को सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश फैसल अपने साथी के साथ भोगी माजरा से मछरोली मार्ग की ओर जा रहा है। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से फैसल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फैसल का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी विरेंद्र कसाना और एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह बाल-बाल बच गए। वहीं, एसओजी के सिपाही दीपक के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से एक बाइक और दो पिस्टल बरामद की हैं।

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मारा गया बदमाश फैसल संजीव गैंग का शूटर था और हाल ही में जिले में हुई दो लूट की वारदातों में वांछित चल रहा था। गुरुवार शाम को ही उसने अपने साथी के साथ गांव बरनावी निवासी जीतराम और उसकी पत्नी से बाइक, मोबाइल और तीन हजार रुपये की नकदी लूटी थी। बताया गया कि फैसल का साथी शाहरुख पठान करीब डेढ़ माह पहले एसटीएफ मुठभेड़ में मारा जा चुका है।

पुलिस अब फरार बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें