शाहजहांपुर के तिलहर इलाके में विमल नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण ने बताया कि रात करीब नौ बजे हुई घटना में घायल से पूछताछ में बंधी चक गांव के एक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया है। मामले में तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गोली किस परिस्थितियों में चली। इसकी जांच की जा रही है।