फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने मचाई धूम, ऋचा गर्ग चुनी गईं तीज क्वीन

शाहजहांपुर में जेसीआई संस्था की ओर से आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली ऋचा गर्ग को तीज क्वीन चुना गया। शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। हरे रंग के परिधानों में सज-धजकर आईं महिलाओं ने पारंपरिक झूले का आनंद लिया। सावन के गीतों पर नृत्य कर धूम मचाई। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें ऋचा गर्ग को तीज क्वलीन, आकांक्षा को हरियाली क्वीन, पल्लवी शर्मा को सावन क्वीन, पारुल गुप्ता को डांस क्वीन चुना गया। चेयरपर्सन आयुषी वर्मा, आकांक्षा अग्रवाल, संयोजक स्वाति बंसल ने विजेताओं को सम्मानित किया। सुचि अग्रवाल, ऋषु अग्रवाल, दीपिका रस्तोगी, नेहा वर्मा, रोशनी ओमर,मोनिका गौतम, प्रियंका बियानी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें