फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी का पुतला फूंका

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी का शुक्रवार को महिला कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। शाहजहांपुर में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ता निशात तिराहे पर एकत्रित हुईं। प्रदर्शन करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। इससे पहले टाउनहॉल स्थित पार्टी कार्यालय राजीव भवन पर बैठक में अर्चना ने कहा कि पूर्व सांसद का बयान भाजपा के नेताओं की महिलाओं के प्रति गलत सोच और गंदी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे नेताओं को तो जेल में डाल देना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से इस तरह के नेताओं को चुनाव में सबक सिखाने की अपील भी की ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें