फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर में कांग्रेस महिला मोर्चा ने जुलूस निकालकर महिला अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया। जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि के नेतृत्व में टाउन हॉल स्थित राजीव भवन से महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कूच किया। कलक्ट्रेट गेट पर सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश व प्रदेश में दलित महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, लेकिन मातृ शक्ति की सुरक्षा करने में विफल है। रामपुर, आगरा, कासगंज में बालिकाओं को निशाना बनाया गया। ऐसी महिला और दलित विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। इस मौके पर सीमा गौतम, शबनम, रूबी, तबस्सुम, आलिया, मोनी, बिटौली देवी, बेबी, संजना, शांति देवी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें