फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: कलान में दुकानों पर कब्जे के विरोध में ओवरहेड टैंक पर चढ़ी महिलाएं, मची खलबली

शाहजहांपुर में दुकानों पर अवैध कब्जे के विरोध में बृहस्पतिवार को कलान में पांच महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गईं। कस्बे की सत्यदेव की पत्नी गुड्डी, उनकी बेटी शिखा, रागिनी, शकुंतला, रामऔतार की पत्नी तुलसी सुबह ओवरहेड टैंक पर चढ़ गईं। नीचे उतारने पर कूदने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी दुकानों पर ताले डाल रखे हैं। आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए ताले खुलवाए जाए। इस बीच सीओ जलालाबाद और नायब तहसीलदार कलान सगीर अहमद पहुंचे ओर उन्हें आश्वासन देकर टंकी से उतारा। सीओ अजय राय ने बताया कि महिलाओं के आरोपों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें