शाहजहांपुर जिले से एक वर्ष पहले संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में इलेक्ट्रीशियन का काम करने गए वसीम खां ने घरवालों को वीडियो कॉल करके वहां युद्ध के रोंगटे खड़े कर देने वाले भयावह हालात बताए। उनके अलावा गांव के तीन अन्य युवक भी खाड़ी के युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंस गए हैं। इससे उनके परिजन चिंतित हैं। अबू धाबी की मुस्तफा सिटी के इंडस्ट्रियल एरिया में रह रहे वसीम ने अपने पिता जुबैर हसन को बताया कि घर की छतों के ऊपर से रोजाना अनगिनत मिसाइलें गुजरती हैं। आसपास के क्षेत्रों से तेज धमाकों की आवाज आती रहती है। इससे घरों के खिड़की और दरवाजे हिलने से ऐसा लगता है, मानो भूकंप आ गया हो।