फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में विश्व हिंदू महासंघ ने पाकिस्तान का पुतला फूंका... बरसाए जूता-चप्पल

शाहजहांपुर में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शनिवार को खिरनीबाग चौराहा पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाएं। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में षड्यंत्रपूर्वक स्थानीय एवं पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पूरे देश की सनातनी हिंदू जनता में रोष व्याप्त है। संगठन की मांग है कि आतंकियों एवं पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। कई गुना शक्ति से भारतीय सेना द्वारा आक्रमण कर आतंकवाद को मूलरूप से समाप्त करें। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजन सिंह, संजय गुप्ता, आलोक कुमार, आयुष, अंजू, सुरजीत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें