फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में कांग्रेस नेता को हिरासत में लेने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

शाहजहांपुर में संगठन सृजन अभियान के तहत मशाल जुलूस निकालने से पहले अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सईद अंसारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर सदर थाने में बैठा लिया। पदाधिकारियों के विरोध के बाद उन्हें रिहा किया गया। सईद अंसारी को हिरासत में लेने की जानकारी होने पर कांग्रेस पदाधिकारी मंगलवार शाम छह बजे थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए सईद अंसारी को तत्काल रिहा करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि थाने में पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इंस्पेक्टर ने नारेबाजी का विरोध किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई। इसके बाद कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर मामला शांत कराया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुलिस पर लोकतांत्रिक तरीके से कार्यक्रम करने से रोकने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की। सीओ सिटी के हस्तक्षेप के बाद सईद अंसारी को रिहा कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना समाप्त हुआ और मामला शांत हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें