शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो गया। इस बीच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का महत्व बताया। जीएफ कॉलेज में हुए कार्यक्रम में सीडीओ उत्कृष द्विवेदी ने कहा कि सिविल सेवा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मॉक टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण हैं। नियमित मॉक टेस्ट देने से अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। समय प्रबंधन की क्षमता विकसित होती है और परीक्षा की बेहतर तैयारी संभव होती है। अंत में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत उपलब्ध निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का अधिकतम लाभ उठाकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का संकल्प लिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, जीएफ कॉलेज के प्राचार्य मोहसिन हसन, पाठ्यक्रम कोऑर्डिनेटर राहुल यादव आदि मौजूद रहे।