फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में हाईवे पर टैंकर और ई-रिक्शा की टक्कर, सब्जी विक्रेता की मौत

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में गांव कुशक निवासी सत्यपाल (38 वर्ष) रोज की तरह शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे ई-रिक्शा से सब्जी लेने मीरानपुर कटरा स्थित सब्जी मंडी आ रहे थे। मंडी के सामने पहुंचने पर बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार टैंकर की ई रिक्शे को पीछे से टक्कर लग गई। टैंकर की जबरदस्त टक्कर से ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सत्यपाल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें