फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पहली बार वंदे भारत ट्रेन का शाहजहांपुर में हुआ ठहराव, किया गया स्वागत

लखनऊ से चलकर सहारनपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शनिवार को पहली बार शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ। इस बीच जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर यहां से ट्रेन को रवाना किया। यहां से बड़ी संख्या में यात्री सवार हुए हैं। वंदे भारत ट्रेन आने पर भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। करीब एक घंटा विलंब से आई वंदे भारत ट्रेन को देखने को लोगों में काफी उत्साह रहा। सुबह नौ बजे से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। करीब साढे़ 11 बजे शाहजहांपुर पहुंचे वंदे भारत एक्सप्रेस को तिलहर से विधायक सलोना कुशवाहा, एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर, पूर्व विधायक शकुंतला देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शाहजहांपुर में दो मिनट के स्टॉपेज के दौरान यहां से वीडीएफ कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों समेत गणमान्य लोग सवार हुए। कार्यक्रम में डीआरएम संग्रह मौर्या, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता समेत रेलवे के मंडलीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें