शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बे में धार्मिक पुस्तक के पन्ने सड़क पर पड़े मिलने के बाद माहौल गर्मा गया। लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई। जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की है। हालांकि, पुलिस को मौके पर कुछ नहीं मिला। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने धार्मिक पुस्तक के कुछ पेज फाड़ दिए थे। इसे लेकर कुछ लोग विरोध करने आए थे। उन्हें समझाकर शांत कर दिया गए। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।